Bike Thieves: हनुमानगढ़। टाउन शहर में स्थित एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी बाइक रात्रि को चोरी हो गई। बाइक मालिक की रिपोर्ट के आधार पर टाउन पुलिस थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार (58) पुत्र अमरनाथ सेतिया निवासी वार्ड 43, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 16 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपनी बाइक नम्बर आरजे 31 एसजे 0623 को हिसारिया हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी कर हॉस्पिटल के अन्दर चला गया। अगले दिन 17 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे आकर देखा तो बाइक वहां पर नहीं थी। उसने अपनी बाइक की इधर-उधर तलाश की व पता किया लेकिन बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी के आरोप में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान एएसआई जसवंत सिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News
ताजा खबर
Sohna Murder Case: फार्म हाउस की देखभाल करने वाले नौकर ने की तेजधार हथियार से मालिक की हत्या
Sohna Murder Case: गुरुग्...
परीक्षा पास न करने वाले छात्रों को पीएसईबी ने दिया ‘विशेष दया अवसर’
कई प्रयासों के बाद भी प...
स्कूलों में किताबें-ड्रेस बेचना बैन! ये संस्थान होंगे बंद, फीस पर भी नकेल!
नियम तोड़े तो सीधी कार्रवा...
Iran-US Ceasefire: ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद तेल की कीमतें हुई कम, पाकिस्तान ने दिया ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का न्योता
Oil prices fell: वॉशिंगटन...
Punjab Recruitment: पंजाब सरकार ने दी 70 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी
योजना विभाग में होगी नियु...
Haryana Roadways: रोडवेज विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारियों के तबादले
सरसा में कुलदीप जांगड़ा की...















