हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तेज रफ्तार डं...

    तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों घसीटा, एक की मौत

    Accident, Bike Riders, Death, Truck, Haryana

    एक की दोनों टांगें टूटी

    नूंह (सच कहूँ न्यूज)। एक दवा कम्पनी का मैनेजर और एमआर फिरोजपुर झिरका से अपनी बाईक से गुरूग्राम जा रहे थे कि तेज रफ्तार पीछे से आ रहे डम्पर से बाईक में जोरदार टक्कर दे मारी जिसमें एक युवक एमआर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैनेजर की दोनों टांगे टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डम्पर बाईक को लगभग दो सौ मीटर तक अपने साथ खींच कर ले गया ओर अनियंत्रित होकर एक पानी के गढ्ढे में जा फंसा तथा डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूग्राम से सुनील एमआर निवासी सिरमथिला व त्रिभूवन राकेश निवासी गुरूग्राम फिरोजपुर झिरका से मार्केटिंग करने के बाद वापिस गुरूग्राम से बाईक पर जा रहे थे कि पीछे से तेजी गति से आ रहे उम्पर से बाईक में जोरदार टक्कर दे मारी जिसमें एक युवक एमआर की मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि मैनेजर की दोनों टांगें टूट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि डम्पर की स्पीड काफी तेज थी जो बाईक को लगभग दो सौ मीटर तक अपने साथ घसीट कर ले गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर डंपर एक गड्ढे में जा फंसा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा के अलआफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।