हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home सरसा बाइक सवार महि...

    बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर हुए फरार

    Fazilka News
    सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: प्रीत नगर क्षेत्र में दुकान से घर लौट रही महिला से उसके घर के बाहर बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 700 रुपए की नकदी व मोबाइल फोन था। पुलिस को दी शिकायत में महिला नमिता ने बताया कि रात्रि करीब 9 बजे वह दुकान से सामान लेने के बाद स्कूटी से अपने घर आई थी। घर के बाहर स्कूटी रोकने लगी, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। Sirsa News

    उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग आते, युवक भागने में कामयाब हो गए। पर्स में 700 रुपए की नकदी व फोन था। काफी दूरी तक लोगों ने उनका पीछा किया। उसका फोन तो कुछ दूरी पर जाने के बाद मिल गया, लेकिन नकदी व पर्स युवक लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– ITI Admission News: इलैक्ट्रिशियन बनने के लिए लगी आवेदनों की भरमार, दूसरे स्थान पर कोपा