हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बाइक सवार युव...

    बाइक सवार युवक से मारपीट, ईंट से वार कर सिर में मारी चोट

    Hanumangarh

     चार नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    हनुमानगढ़। बाइक पर जा रहे युवक को रोककर गाली-गलौज, मारपीट करने व ईंट से सिर में चोट मारकर जख्मी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भादरा पुलिस थाना में चार नामजद व तीन-चार अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार तारा (21) पुत्र सुनील वाल्मीकि निवासी वार्ड 25, भादरा ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह 22 अप्रैल की रात्रि करीब 10 बजे अपनी मोटर साइकिल पर घर जा रहा था। कमल किराना की दुकान के पास लक्का पुत्र पप्पूराम, सेकिया पुत्र लाला उर्फ बाण्डा, विक्की उर्फ विक्रम पुत्र बालसिंह, अजय उर्फ कातिया निवासी भादरा व तीन-चार अन्य लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज व बदतमीजी करने लगे।

    विरोध करने पर लक्का, सेकिया, विक्की, अजय वगैरा ने कहा कि आज वे उससे पुरानी रंजिश निकालेंगे। इन लोगों ने उसे मोटर साइकिल से नीचे गिराकर थाप-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी व लाठी-डण्डों से वार किए। लक्का व सेकिया ने ईंट से सिर पर चोट मारी। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाया तो यह सभी मारपीट करते हुए अजय पुत्र भालसिंह के घर के सामने ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां, भाई रोहित व एक-दो अन्य लोगों ने वहां पहुंच बीच-बचाव किया। इन लोगों ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि आज तो वह बच गया लेकिन फिर कभी मौका मिलेगा तो उसे व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई खेमराज को सौंपी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here