हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली के तीन...

    दिल्ली के तीनों निगमों को एक करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश

    loksabha

    नयी दिल्ली। दिल्ली में तीनों नगर निकायों को एक करने के लिए प्रस्तावित विधेयक को आज विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में पेश किया गया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने “दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022” को पेश करते हुए कहा कि इस विधेयक के पारित होने से दिल्ली में नगर निकाय व्यवस्था में एकरूपता आएगी, नीतियां ठोस होंगी और कर्मचारियों के वेतन भुगतान जैसी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विधेयक दिल्लीवासियों के हित में है। कांग्रेस तथा रिवोलेशनरी सोशलिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने विधेयक का विरोध किया और कहा कि यह राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकायों के चुनाव टालने की सत्तारूढ दल की साजिश है।

    आम आदमी पार्टी ने भी इस विधेयक का विरोध किया है हालांकि पार्टी के सांसद भगवंत मान के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद सदन में पार्टी का कोई सदस्य नहीं है। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने इस विधेयक को संसद के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। आएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, कांग्रेस के गौरव गोगोई और बसपा के रितेश पांडे ने विधेयक पर आपत्ति जताई और इसे सरकार की मनमानी कहा। गौरतलब है कि दिल्ली में दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली नगर निगमों का गठन 2012 में किया गया था। इससे पहले महानगर में केवल एक ही नगर निकाय हुआ करता था। दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी भी केंद्र में इसका विरोध करती आ रही है। इन निकायों के एकीकरण का फैसला नगर निगम चुनावों के ठीक पहले किया गया है। इस विधेयक को मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में मंजूरी दी गई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here