हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Birendra Singh’s Audio Viral: बीरेन्द्र सिंह का ऑडियो वायरल! जितने ज्यादा साथी जोड़ोगे, उतने तगड़े रहोगे।

    Haryana News

    Birendra Singh’s Audio Viral: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस में टिकट के लिए नेताओं में हलचल है। कोई नेता दावेदारी ठोंक रहा है, तो कोई टिकट नहीं मिलने को लेकर डरा हुआ है। इस बीच हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने समर्थक से सोनीपत और हिसार लोकसभा सीट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर भी बात कर रहे हैं। Haryana News

    वायरल कथित ऑडियो में चौधरी बीरेंद्र सिंह अपने समर्थक से कह रहे हैं कि सोनीपत लोकसभा सीट भूपेंद्र सिंह हुड्डा का क्षेत्र है। वहां हुड्डा समर्थक 5 विधायक हैं। ऐसे में वह इस सीट पर टिकट को लेकर गड़बड़ी कर सकता है, लेकिन हिसार लोकसभा सीट सुरक्षित है। हालांकि, चौधरी बीरेंद्र सिंह की ओर से इस कथित वायरल ऑडियो को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने इस ऑडियो की न ही पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया। ऑडियो में बीरेंद्र सिंह को बोलते हुए सुना जा सकता है कि जितने ज्यादा साथी जोड़ोगे, उतने तगड़े रहोगे। Haryana News

    Salary Hike in India: खुशखबरी! ‘‘भारत में इस साल इतनी बढ़ेगी सैलरी’’ जूनियर मारेंगे सीनियर्स से बाजी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here