हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ अगले सप्ताह उ...

    अगले सप्ताह उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है भाजपा

    Hisar News
    Hisar News:हरियाणा में बनने जा रही है बहुमत की सरकार...

    चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी जानकारी

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की 10 सीटों पर अगले सप्ताह तक नामों की घोषणा कर सकती है। यह जानकारी शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दी। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार का कोई भी बड़ा मंत्री चुनाव नहीं लड़ेगा। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि बड़ा कौन है तो वे बात टाल गए।

    बराला ने कहा कि उम्मीदवारों से जुड़ा काम पूरा हो चुका है। अब केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है कि वे कब नामों की घोषणा करें। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह नाम घोषित हो सकते हैं। पार्टी ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। पन्ना प्रमुख का काम अंतिम चरण में चल रहा है। राहुल गांधी द्वारा शुक्रवार को चौकीदार चोर है कि नारे पर बराला ने कहा कि देश की जनता जानती है कि चौकीदार चोर है या चौकीदार प्योर है। अगली बार फिर पीएम बनना श्योर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा सब बेल पर बाहर हैं। उनके ऊपर तो कई-कई मुकदमे चल रहे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।