हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाजपा प्रत्या...

    भाजपा प्रत्याशी सेठपाल व निवर्तमान नपा अध्यक्ष हाजी अनवर ने दाखिल किया नामांकन

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) नगरपालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किये गए सेठपाल चौहान ने अपना पर्चा दाखिल करके चुनावी ताल ठोक दी है। वही, कैराना (Kairana News) नपा के निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन भी अपना नामांकन-पत्र जमा करके चुनावी मैदान में उतर गए है।

    नगरीय क्षेत्रों में सामान्य निर्वाचन हेतु सोमवार को नामांकन-पत्र जमा करने का अंतिम दिन था, जिसके चलते चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने नामांकन-पत्र जमा कर दिए। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने (Kairana News) कैराना नगरपालिका के चेयरमैन पद हेतु स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह के भतीजे सेठपाल चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को सेठपाल चौहान ने पूरे दमखम के साथ में तहसील मुख्यालय पर स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।

    उन्होंने कस्बे के मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग 709एडी पर स्थित कलस्यान चौपाल को अपना चुनावी कार्यालय बनाया है, जिसका उद्घाटन भी भाजपा नेताओं द्वारा सोमवार को किया गया। वही, कैराना से निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने भी अंतिम दिन समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here