हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    CP Joshi: भाजपा जनता को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध

    Jaipur News

    CP Joshi: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के चारों रथ प्रदेश के चारों कोनो में चल रहे हैं। प्रदेशभर में यात्रा को जनता का अपार स्नेह और जनसमर्थन मिल रहा है। स्वागत समारोह के साथ ही सभाओं का आयोजन भी हो रहा है। गुरूवार को दूसरी परिवर्तन यात्रा का रथ उदयपुर देहात की खेरवाडा विधानसभा में पहुंचा, जहां बलवाडा पंचायत समिति के खानपुर गांव में आमसभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित किया। Jaipur News

    तीसरी रथयात्रा बाडमेर के बायतु पहुंची जहां आमसभा को केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कैलाश चौधरी ने संबोधित किया। वहीं चौथी यात्रा का रथ श्रीगंगानगर के पदमपुर पहुंचा जहां धानमंडी में एक आमसभा का आयोजन किया गया। सभा को नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल टीटी ने संबोधित किया। Jaipur News

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने खानपुर में कहा कि कांग्रेस के राज में जनता के साथ अन्याय हुआ है। महिलाओं और दलितों के ऊपर अत्याचार हो या युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी हर मोर्चे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को निराशा किया है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी और जनता के साथ जो अन्याय हुआ है उस जनता को न्याय दिलाने के लिए हम जनता के साथ खड़े हैं। Jaipur News

    सुझावों के आधार पर प्रदेश में होंगे रचनात्मक कार्य : अर्जुन राम मेघवाल

    केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बायतु में कहा कि आजादी से पहले 1920 से लेकर 1930 का कालखंड देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। इसी कालखंड ने तय किया कि हम लोग 1947 में देश को आजाद करा लेंगे। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 2020 से लेकर 2030 तक का जो कालखंड है वह बेहद अहम है। इस कालखंड में जनता तय कर रही है। Jaipur News

    इस कालखंड में हम जनता को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। इस यात्रा के दौरान लोगों से हमारे घोषणा पत्र मैनिफेस्टो के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्ही के आधार पर प्रदेश और देश में रचनात्मक कार्य होंगे। हर सेक्टर में उन्नति के लिए हम काम करेंगे, और यह ध्यान रखकर काम करेंगे कि राष्ट्रीय औसत में राजस्थान पिछडे नहीं। बहुत से क्षेत्रों में राजस्थान पिछडा हुआ है। हम प्लानिंग से काम कर रहे हैं। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– पत्नी व बहनोई ने गला दबाकर की हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here