हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भाजपा-कांग्रे...

    भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

    • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 26 वार्डों में सफलापूर्वक मतदान
    • 445 पोलिंग बूथों पर चुनाव सम्पन्न

    ChandiGarh, SachKahoon News:  नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को नगर के 26 वार्डों में मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे चला। चुनाव के मद्देनजर सिटी ब्यूटीफुल में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में कुल 122 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच समझा जा रहा है। कांग्रेस ने सभी 26, जबकि भाजपा ने 22 व अकाली दल ने अपने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैैं। भाजपा और अकाली दल का चुनाव में गठबंधन है। बसपा ने 18 और बजरंग विकास पार्टी ने एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। 51 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    दोपहर बाद बढ़ा रूझान

    शहर में दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आ रही है। सुबह मतदान केंद्रों पर काफी कम लोग आए, लेकिन 11 बजे के बाद काफी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर आने लगे। विभिन्न इलाकों में मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार नजर आई। सांसद किरण खेर और उड़न सिख मिल्खा सिंह व उनकी पत्नी सहित कई प्रमुख लोगों ने मतदान किया। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 445 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इसमें चुनाव कराने के लिए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रशासन के करीब दो हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान अभी तक शांतिपूर्ण है। कहीं से अशांति और गड़बड़ी की खबर नहीं है। इस बार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए शहर के पांच लाख के करीब वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here