हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कानून व्यवस्थ...

    कानून व्यवस्था के मामले में भाजपा सपा के नक्शेकदम पर : मायावती

    लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था दर्शाती है कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) की पिछली सरकार का अनुसरण कर रही है। सुश्री मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया कि यूपी के प्रयागराज में अभी हाल ही में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम की गई हत्या अति-दु:खद व शर्मनाक। यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दशार्ती है। ऐसा लगता है कि इस मामलें में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है।

    उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सबसे पहले बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व में बीएसपी के पहुँचे प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना भी हुई है। सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग।

    गौरतलब है कि पिछली बुधवार और वीरवार की रात दबंगों ने प्रयागराज में दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी। कांग्रेस और सपा ने घटना की भर्त्सना करते हुए योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को प्रयागराज जाकर पीड़ित परिवार से मिली थी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here