हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रचंड बहुमत ...

    प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा की सरकार: संजय चौधरी  

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News : प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा की सरकार: संजय चौधरी  

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: देश में लोकसभा चुनाव के सातों चरण संपन्न होने के बाद मीडिया के माध्यम से जारी एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर डासना से भाजपा के भाजपा के पार्षद एवं पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी गाजियाबाद संजय चौधरी का दावा है। कि इस बार भाजपा की केन्द्र सरकार अपने पिछले दस वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, प्रचंड बहुमत के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। Ghaziabad News

    पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी गाजियाबाद  एवं पार्षद  संजय चौधरी  का कहना है कि देश में दस वर्षों के शासन के पश्चात भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जादू देश की जनता पर छाया हुआ है। समय के साथ -साथ प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। पिछले दस वर्षों में केंद्र की सरकार ने गरीब कल्याण के अनेकों कार्य धरातल पर किये है। और प्रधानमंत्री जी सेवक के साथ -साथ साधक वाली छवि देश के लोगों के मन  को खूब भा रही है। जिसके बूते पर एनडीए गठबंधन अबकी बार चार सौ पार के नारे को सार्थक करता नजर आ  रहा है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में हमारे बड़े भाई अतुल गर्ग भी भारी मतों से विजय प्राप्त करके संसद में हमारा नेतृत्व करैगें। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– कार सवार युवकोें ने सेल्समैन से छीनी स्वाइप मशीन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here