हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में से...

    कैराना में सेठपाल व कांधला में नरेश को मिली कमल खिलाने की जिम्मेदारी

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) भाजपा हाईकमान ने कैराना (Kairana) नगरपालिका के चेयरमैन पद हेतु गुर्जर क्षत्रप सेठपाल चौहान तथा कांधला के लिए नरेश सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वही, कांधला नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए गठबंधन प्रत्याशी ने अपना नामांकन-पत्र जमा करके चुनावी ताल ठोक दी है।

    जनपद शामली के नगरीय क्षेत्रों में सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया का दौर चल रहा है। हालांकि नगरीय क्षेत्रों में आगामी चार मई को वोट डाले जाएंगे, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए है। केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने कैराना नगरपालिका के चेयरमैन पद हेतु स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह के भतीजे सेठपाल चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांधला में नरेश सैनी को अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार बनाकर कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वही, कांधला से नपा अध्यक्ष पद के लिए गठबंधन प्रत्याशी घोषित किये गए फैसल बेग ने पूरे दमखम के साथ में रविवार को तहसील मुख्यालय पर अपना नामांकन-पत्र जमा कर दिया है। इस दौरान सदर सीट से रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली आदि मौजूद रहे।

    एएसपी ने नामांकन स्थल पर लिया सुरक्षा का जायजा

    रविवार को एएसपी ओपीसिंह तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने नामांकन स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यहां तैनात पुलिसकर्मियों को सजगता के साथ अपनी ड्यूटी करने को कहा। साथ ही, यहां पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here