हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा निकाय चुनाव क...

    निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार: बडौली

    Sirsa News
    Sirsa News: कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रदेशध्यक्ष मोहन लाल बडौली व अन्य।

    बोले, जनता को मिलकर बरगला रहे हैं, आप और कांग्रेस | Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है और भाजपा के संख्यात्मक चुनाव को लेकर भी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे रविवार को सरसा जिला में भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान का अवलोकन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वे हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस में कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। Sirsa News

    इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने उन्हें पगड़ी पहनाकर व गदा भेंट कर स्वागत किया। जबकि कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला संयोजक यतिंदर सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। कभी तो यह एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो कभी एक दूसरे पर कटाक्ष करते हैं, यानी जनता को बरगलाने का सिस्टम आप और कांग्रेस मिलकर चला रहे हैं।

    लेकिन जनता ने कांग्रेस और आप को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दिया हैं। बडौली ने कहा कि विकास कार्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में भी सरसा भी पहुंचेंगे और विकास कार्य को गति देंगे। प्रदेश में 24 हजार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी मिली हैं, ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, जिला प्रभारी वेद फूला, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, प्रोग्राम प्रमुख अशोक गुर्जर, पूर्व ओएसड़ी जगदीश चोपड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिला संयोजक यतिंदर सिंह, देव कुमार शर्मा, निताशा सिहाग सहित पांचों विधानसभा के प्रत्याशी व जिला के पदाधिकारी व सूचीबध कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    महिलाओं को 2100/- देने का वादा जल्द होगा पूरा | Sirsa News

    प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि भाजपा ने जनता के लिए जो 2024 के चुनाव के दौरान संकल्प पत्र जारी किया था और जो भी वादे किए गए थे वह पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में महिलाओं को 21 सौ रुपये देने का जो वादा सरकार ने किया था, उसको पूरा करते हुए अगले महीने एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर जल्द इसे लागू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– पुलिस मुठभेड़ में हाईवे डकैती गिरोह का सरगना गिरफ्तार, हथियार बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here