हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नरवाना में पह...

    नरवाना में पहली बार खिला कमल

    Jind News
    Narwana News: उचाना से भाजपा प्रत्याशी अत्री जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए, नरवाना में भाजपा समर्थक जीत के बाद जश्न मनाते हुए।

    जींद में 3 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस रही विजयी | Jind News

    • उचाना: 32 वोट के अंतर से भाजपा के कृृष्ण बेदी ने बृजेंद्र सिंह को दी शिकस्त
    • पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा के बैरागी को किया पराजित

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। Narwana News: मंगलवार को हरियाणा समेत जींद जिले की 5 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए। कांग्रेस ने 2 सीट और बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट, जींद विधानसभा सीट से बीजेपी के कृष्ण लाल मिड्डा, सफीदों से बीजेपी के राजकुमार गौतम, उचाना सीट से बीजेपी के देवेंद्र अत्री, नरवाना से बीजेपी के कृष्ण बेदी जीते हैं। उचाना में बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों से हराया। बीजेपी के देवेंद्र अत्री को 48968 वोट मिले। बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय वीरेंद्र घोगडिया हैं जिन्हें 31456 वोट मिले। चौथे नंबर पर निर्दलीय विकास हैं जिन्हें 13458 वोट मिले। पांचवें नंबर पर इस सीट से पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हैं जिन्हें 7950 वोट मिले। Jind News

    नरवाना की जनता ने पिछली कई योजना के बाद सत्ता पक्ष के साथ चलने का फैसला करते हुए पहली बार कमल खिलाया। भाजपा के कृष्ण कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार सतबीर दबलैन को 11499 वोटों से हराया। कृष्ण कुमार को 59474 वोट मिले। कांग्रेस के सतबीर दबलैन को 47,975 वोट मिले। इंडियन नेशनल लोकदल की विद्या रानी दनोदा 46303 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

    सफीदों में हुआ उलटफेर | Jind News

    भाजपा के राजकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गंगोली को 4037 वोटों से हराया। राजकुमार गौतम को 58983 वोट मिले। कांग्रेस के सुभाष गंगोली को 54946 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी की पिंकी कुंडू को 822 वोट मिले। जननायक जनता पार्टी के सुशील बैरागी को 814 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की निशा देशवाल को 193 वोट मिले। निर्दलीय जसबीर देसवाल को 20114 वोट, निर्दलीय बचन सिंह आर्य को 8807 वोट मिले।

    जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा ने बचाया अपना किला

    कृष्ण लाल मिड्डा ने कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15860 वोटों से हराया। कृष्ण लाल मिड्डा को 68920 वोट मिले। कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 53060 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रदीप सिंह रहे जिन्हें 7639 वोट मिले। चौथे नंबर पर आम आदमी पार्टी के वजीर ढांडा रहे जिन्हें 2078 वोट मिले। इंडियन नेशनल लोकदल के नरेंद्र नाथ शर्मा को 1127 वोट मिले। जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार धर्म पाल तंवर को 1014 वोट मिले। Jind News

    जुलाना से पहलवान विनेश ने की जीत दर्ज

    कांग्रेस उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया है। विनेश फोगाट को 65080 वोट मिले हैं। भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले हैं। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र लाठर को 10158 वोट मिले हैं, वे इस चुनाव में तीसरे स्थान पर हैं। जेजेपी उम्मीदवार अमरजीत ढांडा चौथे स्थान पर रहे, जिन्हें 2477 वोट मिले।

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: जानिये काँग्रेस अध्यक्ष उदय भान, दुष्यंत चौटाला कितने अंतर से हारे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here