हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Water Supply Scheme: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मिले भाजपा नेता अमित सहू! हो सकता है कुछ बड़ा!

    Hanumangarh News
    Water Supply Scheme: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मिले भाजपा नेता अमित सहू! हो सकता है कुछ बड़ा!

    Water Supply Scheme: जलदाय योजना के लिए 60 करोड़ अतिरिक्त स्वीकृत करने की मांग

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा नेता अमित रामप्रताप सहू शनिवार को भादरा के दौरे पर आए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मिले। इस दौरान भादरा विधायक संजीव बेनीवाल भी मौजूद रहे। अमित सहू ने हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत की गई विभिन्न जल योजनाओं के प्रस्तावों को संशोधित करने व अतिरिक्त बजट राशि स्वीकृत करने की मांग की। Hanumangarh News

    इस पर मंत्री ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। भाजपा नेता अमित सहू ने मंत्री को बताया कि हनुमानगढ़ शहर एवं जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल के लिए ‘अमृत 2.0 योजना’ के तहत 60 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है जबकि जलयोजना के लिए 145.61 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए गए थे। 60 करोड़ की राशि से जलयोजना हनुमानगढ़ का संवद्र्धन एवं जीर्णोद्धार कार्य संभव नहीं है।

    अमित सहू ने मंत्री से आग्रह किया कि शहरी योजना हनुमानगढ़ के सम्पूर्ण संवर्धन कार्य के लिए 40 करोड़ की अतिरिक्त राशि सम्मिलित करते हुए 100 करोड़ की संशोधित वित्तीय स्वीकृति दी जाए ताकि हनुमानगढ़ के नागरिकों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मिल सके। गौरतलब है कि ‘अमृत 2.0 योजना’ के तहत हनुमानगढ़ शहर के 60 वार्डों व निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 145.61 करोड़ की योजना के प्रस्ताव प्रेषित किए गए थे। इसके अन्तर्गत रॉ-वाटर क्षमता बढ़ाने के लिए स्टोरेज टैंक निर्माण, फिल्टर प्लांट, उच्च जलाशय व वितरण पाइप लाइन बिछाना आदि कार्य प्रस्तावित हैं।

    स्टोरेज टैंकों में आरसीसी लाइनिंग की मांग

    इसके अलावा भाजपा नेता अमित सहू ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से जल जीवन मिशन के अंतर्गत हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव रणजीतपुरा, मोहनमगरिया, हरीपुरा में स्वीकृत जल योजनाओं के कार्यों के संशोधित प्रस्तावों को स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने मंत्री को बताया कि इन गांवों में योजना के तहत रॉ वॉटर भण्डारण के लिए प्रस्तावित स्टोरेज टैंकों में ब्रिक लाइनिंग का प्रावधान लिया गया है परंतु सेम प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उक्त स्टोरेज टैंकों के निर्माण में आरसीसी लाइनिंग करवाया जाना उचित रहेगा।

    इस पर जलदाय मंत्री ने संशोधित प्रस्तावों पर शीघ्र ही स्वीकृति दिए जाने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता अमित सहू ने मंत्री से कहा कि जल जीवन मिशन में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई भारी अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने जलदाय मंत्री से योजना के तहत हुए कार्यों व वित्तीय स्वीकृतियों की जांच करवाने की मांग की। Hanumangarh News

    घर में घुसकर मारपीट प्रकरण में जांच अधिकारी बदलने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here