हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Odisha BJP Le...

    Odisha BJP Leader Murder: ओडिशा में भाजपा नेता व वरिष्ठ वकील पिताबास पांडा को गोलियों से किया छलनी, क्षेत्र में सनसनी

    Bihar Crime News
    Sanketik photo

    Odisha BJP Leader Murder: ओडिशा। गंजम ज़िले के ब्रह्मपुर शहर में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। ओडिशा राज्य बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य और भाजपा के प्रमुख नेता पिताबास पांडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पांडा क्षेत्र में अपने कानूनी ज्ञान और सामाजिक सक्रियता के लिए अत्यंत लोकप्रिय थे। Odisha News

    सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 11 बजे वे अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। अपराधियों ने नज़दीक से गोली चलाई, जो सीधे उनकी छाती में जा लगी। घायल पांडा वहीं गिर पड़े और हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभेंदु पात्रा और दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नितिसे खेर ने घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे या तो राजनीतिक द्वेष है या पुरानी रंजिश। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    इस सनसनीखेज वारदात के बाद कानूनी जगत में रोष व्याप्त है। ओडिशा बार काउंसिल और स्थानीय वकीलों ने ब्रह्मपुर में विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा ने भी अपने नेता की हत्या को “लोकतंत्र पर हमला” बताया है और निष्पक्ष जांच की अपील की है। पांडा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से न केवल कानूनी समुदाय, बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। Odisha News