हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विकास गर्ग के...

    विकास गर्ग के कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता अशोक गुर्जर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

    Pehowa News
    Pehowa News: विकास गर्ग के कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता अशोक गुर्जर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

    विकास गर्ग को सरकार में बड़ी भूमिका मिलने के कयास तेज

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भाजपा के वरिष्ठ नेता कैथल के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर रविवार को व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग के कार्यालय में पहुंचे। जहां व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों और मौजिज लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का कार्यक्रम भी इन्हीं के कार्यालय में सभी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देखा। विकास गर्ग ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर को शाल उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित भी किया। अशोक गुर्जर ने कहा कि व्यापारी समाज में हमेशा सरकार से साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान दिया है। Pehowa News

    व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग और उपप्रधान चंद्रगुप्त मंगला ने मुख्यातिथि अशोक गुर्जर को बताया कि विकास गर्ग व्यापारियों की आवाज को हमेशा बुलंद करते आए हैं। वे सरकार और संगठन के बीच एक सशक्त सेतु की तरह कार्य कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग को विश्वास है कि सरकार जल्द ही उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी। जिससे वे व्यापारियों का भला कर सकेंगे। इस अवसर पर अशोक गुर्जर ने कहा विकास गर्ग जैसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को हमेशा गंभीरता से उठाया है और सरकार से बेहतर समन्वय स्थापित कर समाधान भी दिलवाया है। Pehowa News

    विकास गर्ग ने भी सरकार के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा व्यापारियों और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा रही है। इस वे निरंतर जारी रखेंगे। इस अवसर पर हिमांशु गोयल, मोहित सोहना, मनीष गुरुग्राम, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सुशील गर्ग, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग, चंद्रगुप्त मंगला उप प्रधान, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान बंटी सिंगला, संजय बारू, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम अग्रवाल , रोहित गर्ग, एडवोकेट रामकुमार गुप्ता, वेद प्रकाश गर्ग, गुलशन शर्मा महामंत्री व कपिल गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– जिले के 27 केंद्रों पर कराई गई आरओ, एआरओ की परीक्षा