हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देवबंद तहसील ...

    देवबंद तहसील में व्याप्त भ्रष्टचार से भाजपाई भी हुए पीड़ित

    Deoband News
    Deoband News: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता।

    भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देवबंद तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन | Deoband News

    देवबंद (सच कहूँ न्यूज़)। Deoband News: देवबंद तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार अब भाजपाइयों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देवबंद तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    एसडीएम दीपक कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री कन्हैया राणा व उपाध्यक्ष अमरीश राणा ने बताया कि देवबंद तहसीलदार ने तहसील को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। निर्विवाद दाखिल खारिज की सैकड़ों पत्रावलियां लम्बे समय से लम्बित है। कोई भी कार्य बिना रिश्वत नही हो रहा। रिश्वत के बल पर गरीबों का उत्पीड़न व रिश्वत देने वालों के नाजायज लाभ पहुंचाया जा रहा है। बताया कि देवबंद में भू माफिया प्रशासन के सहयोग से करोड़ों की सम्पत्ति हड़प रहे है। तहसीलदार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई नही की जा रही है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से देवबंद तहसील से भ्रष्टाचार समाप्त कराने व तहसीलदार की कार्यशैली की जांच कराकर दंड़ित करने की मांग की है। Deoband News

    भाकियू कार्यकर्ता भी लगा चुके है तहसीलदार पर आरोपः कुछ समय पूर्व भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने भी तहसील में धरना देकर तहसीलदार पर भ्रष्टााचार के आरोप लगाए थे। लेकिन उच्च अधिकारियों ने इसका कोई संज्ञान नही लिया था।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट की टीम ने नशा तस्करो से खुलवाए राज और रेलवे पार्सलों से किया भारी मात्रा में गांजा बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here