हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा का सदस्...

    भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन की मजबूत नींव है: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन की मजबूत नींव है: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    खिजराबाद। (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रतापनगर की बैठक आयोजित की गई, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को बूथ कार्यकारिणी, से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है इसलिए जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रतापनगर से सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं, प्रतापनगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने 250 नए सदस्य अवश्य बनाने है और यह सदस्यता कार्य प्रारंभ हो चुका है। Yamunanagar News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करके भाजपा का सदस्य बन सकते हैं उसके बाद आए ओनलाइन फार्म पर अपनी जानकारी भरनी है व यह कार्य भाजपा कार्यकर्ता नमो ऐप के माध्यम से भी भाजपा कार्यकतार्ओं को ज्यादा से ज्यादा करना है, जितनी ज्यादा मजबूत होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत उतनी ज्यादा बढ़ेगी,हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा राज्य मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है और लगातार विकास की राह पर तेजी से दौड़ता रहे इसके लिए हमें मिलकर प्रयास करते रहना है, भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है, भाजपा कार्यकतार्ओं की मेहनत व पार्टी के संविधान और परंपरा पर भाजपा का संगठन चलता है, पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन की नींव है। Yamunanagar News

    भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश में लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है, जनता को भाजपा पर अटूट विश्वास है, उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं से आह्वान किया की भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले, इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मंडल महामंत्री बलविंदर सिंह, सरपंच राजन बल्लेवाला,अनिल वालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सरपंच विजय मिंटू, अमित कोहलीवाला, मुदित बंसल प्रतापनगर, मनोज मैहता सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here