हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान परिवर्तन यात्...

    परिवर्तन यात्रा का श्री गणेश जेपी नड्डा त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंबौर से करेंगे

    BJP Parivartan Yatra
    परिवर्तन यात्रा का श्री गणेश जेपी नड्डा त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंबौर से करेंगे

    जयपुर। BJP Parivartan Yatra: भाजपा की ओर से निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा और प्रदेश मंत्री बिजेन्द्र पूनिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, बदहाल कानून व्यवस्था, युवा और किसान विरोधी सरकार को उखाड फेंकने के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश में 02 सितंबर 2023 से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करेगी। BJP Parivartan Yatra

    यह यात्रा चार अलग-अलग स्थानों और दिशाओं से प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा नेतृत्व के सामूहिक नेतृत्व में साढे आठ हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान ं किसान चौपाल, युवा मोटरसाईकिल रैली, महिलाआें की बैठक और दलित चौपालें भी आयोजित होंगी। Jaipur News

    कार्यक्रम के अनुसार पहली परिवर्तन यात्रा 02 सितंबर 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंबौर सवाईमाधोपुर से प्रारंभ होगी। जिसमें भाजपा का प्रदेश नेतृत्व मौजूद रहेगा। प्रथम परिवर्तन यात्रा 18 दिनों में 1847 किलोमीटर चलकर भरतपुर संभाग, जयपुर संभाग एंव टोंक जिले की 47 विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। इस दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर स्वागत, स्वागत सभा और जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा का संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी को बनाया गया है। सह-संयोजक के रूप में उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोठवाल होंगे। Rajasthan News

    दूसरी परिवर्तन यात्रा 03 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बेणेश्वर धाम डूंगरपुर से प्रारंभ होगी। जिसमें प्रदेश का वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहेगा। दूसरी यात्रा के दौरान 19 दिनों में 2433 किलोमीटर चलकर उदयपुर संभाग, कोटा संभाग और भीलवाडा जिले की कुल 52 विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। इस यात्रा का संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चुन्नीलाल गरासिया को बनाया गया है। इनके साथ उदयुपर के सह-संभाग प्रभारी प्रमोद सांभर सह-सयंोंजक के दायित्व का निर्वहन करेंगे।

    तीसरी परिवर्तन यात्रा 04 सितंबर 2023 को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रामदेवरा जैसलमेर से प्रारंभ होगी। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित प्रदेश का वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहेगा। यह यात्रा 18 दिनों में 2574 किलोमीटर चलकर जोधपुर संभाग, अजमेर व नागौर जिले की कुल 51 विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। इस यात्रा के संयोजक राज्यसभा सांसद एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र गहलोत को बनाया गया है। जोधपुर सह-संभाग प्रभारी सांवलाराम देवासी सह-संयोजक होंगे।

    चौथी परिवर्तन यात्रा 05 सितंबर 2023 को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में गोगामेडी हनुमानगढ से प्रारंभ होगी। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित प्रदेश का वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहेगा। यह यात्रा 18 दिनों में 2128 किलोमीटर चलकर बीकानेर संभाग, झुंझुनू सीकर और अलवर जिले की कुल 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। इस यात्रा का संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी को बनाया गया है। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बगडी को सह-संयोजक बनाया गया है। BJP Parivartan Yatra

    इन सभी यात्राओं के लिए एक टोली का गठन किया गया है। जिसमें मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एंव प्रचार-प्रसार सभा के प्रमुख बनाए गए हैं। प्रदेश की गहलोत सरकार के राज में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एंव कुशासन के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त है। इसलिए कांग्रेस की इस जनविरोधी सरकार को उखाड फेंकने के लिए जनता ने संकल्प ले लिया है।

    यह भी पढ़ें:– कांग्रेस नेताओं सहित 18 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here