हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भाजपा ने 34 उ...

    भाजपा ने 34 उम्मीदवारों की सूची की जारी

    BJP sachkahoon

    चंडीगढ़ l भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने अपने कुछ पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हुये आज पंजाब विधानसभा चुनाव के लिये अपने 34 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । सूची के अनुसार पार्टी ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से दिनेश सिंह बब्बू, जालंधर सेंट्रल सीट से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ,जालंधर नार्थ से केडी भंडारी ,बंगा से मोहनलाल और अबोहर से अरूण नारंग ,फाजिल्का से पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी और होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद को टिकट दिया है । इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर हाल में भाजपा में शामिल हुये पूर्व मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विश्वासपात्र राणा गुरमीत सोढी को फिरोजपुर सिटी से चुनाव मैदान में उतारा है ।

    दसूआ सीट से रघुनाथ राणा ,चब्बेवाल से दिलबाग राय,गढ़शंकर से नमिषा मेहता ,बलाचौर से अशोक बाथ ,फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी ,अमलोह से कंवरवीर सिंह टोहरा ,खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी ,लुधियाना सेंट्रल से गुरदेव शर्मा,लुधियाना वेस्ट से बिक्रम सिंह सिद्धू ,गिल सीट (सु0)एस आर लद्ड ,जगरांव से कंवर नरेन्द्र सिंह ,जलालाबाद से पूरनचंद ,मुक्तसर से राजेश फटेला ,फरीदकोट से गौरव कक्कड ,दीनानगर से रेणु कश्यप ,श्री हरगोबिंदपुर (सु0)बलजिंदर सिंह डकोटा ,अमृतसर उत्तर से सुखविंदर सिंह पिंटू ,तरनतारन से नवरीत सिंह सफीपुर ,कपूरथला रंजीत सिंह खोजेवाला ,जालंधर वेस्ट से मोहिंदर पाल भगत , मुकेरियां से जंगीलाल महाजन ,भुच्चो मंडी (सु0) रूपिंदर सिंह सिंधू ,तलवंडी साबो से रविप्रीत सिंधू ,सरदूलगढ़ से जगजीत सिंह मिल्खा ,संगरूर से अरविंद खन्ना और डेरा बस्सी से संजीव खन्ना शामिल हैं।

    ज्ञातव्य है कि भाजपा(BJP) का संयुक्त अकाली दल और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन है ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here