हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    BJP Candidates List: भाजपा ने जारी की 12वीं सूची, सात उम्मीदवार घोषित

    Kaithal News
    Sanketik photo

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों की 12वीं सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए उम्मीदवार आज घोषित कर दिये। पार्टी ने इसके साथ ही तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव तथा ओडिशा विधानसभा के चुनाव में 21 उम्मीदवारों की आज घोषणा की। BJP Candidates List

    भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत 12वीं सूची के अनुसार महाराष्ट्र के सातारा में छत्रपति उदयनराजे भोंसले को तथा पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को उतारा गया है। उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वजीत सिंह तथा देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। पंजाब की खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को, होशियारपुर (सु.) से श्रीमती अनीता सोम प्रकाश को तथा बठिंडा से पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीमती परमपाल कौर सिद्धू को उतारा गया है। BJP Candidates List

    विधानसभा उपचुनावों में तेलंगाना की सिकंदराबाद छावनी सीट से डॉ. टी एन वामशा तिलक तथा उत्तर प्रदेश की ददरौल सीट से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओ पी श्रीवास्तव को, गैंसड़ी से शैलेन्द्र सिंह शैलू और दुद्धी (सु.) से श्रवण गोंड को उतारा गया है। ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी सूची में भाजपा ने 21 उम्मीदवार घोषित किये हैं जिनमें दो महिलाएं हैं। BJP Candidates List

    यह भी पढ़ें:– तमंचे के बल पर घर में लूट करने वाले दो गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here