हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भाजपा एससी मो...

    भाजपा एससी मोर्चा लुधियाना ने गहलोत सरकार का फूंका पुतला

    Ludhiana News
    गहलोत सरकार का पुतला जलाते भाजपाई।

    लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। यहां के समराला चौक (Samrala Chowk) में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के अध्यक्ष जतिंदर गोरियान के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। इस मौके पर मुख्य तौर पर भाजपा के जिला सचिव धरमिंदर शर्मा मौजूद रहे। धर्मिंदर शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आए दिन राजस्थान में अत्याचार होते रहते हैं। Ludhiana News

    इसके लिए अब इनको सबक सिखाया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में वहां भाजपा की जीत होगी। ऐसी मोर्चा के अध्यक्ष जतिंदर गोरियान ने बताया कि कांग्रेस सरकार शुरु से ही दलितों पर अत्याचार करती आ रही है। जो दलित कांग्रेस सरकार में है उनको शर्म आनी चाहिए की किस तरह एक जनजाति की महिला पर राजस्थान में अत्याचार होता है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह बहुत शर्म की बात है। हम इस घटना की निंदा करते हैं।

    इस अवसर पर भाजपा टिब्बा रोड मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ऐसी मोर्चा जिला के महामंत्री राजन गिल ऐसी मोर्चा जिला के महामंत्री दिनेश पासी टिब्बा रोड मंडल के महामंत्री दीपक झा एस सी मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष रोशन राव, राजबीर सिद्धू, विजय खटक,मन्नू अरोड़ा भुषण कुमार, एकलव्य, राहुल कल्याण, लाल चंद भारती, अरविंद सिंह, मोनू कटारिया अभय दिसावर, शिव दयाल व अन्य साथी मौजूद रहे। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– लिटल एंजल्स स्कूल में फ्लोर बाल चयन कैंप का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here