हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसानों के वि...

    किसानों के विरोध को देख भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रद्द किया कार्यक्रम

    BJP State President canceled the program after seeing the farmers' protest

    धरतीपुत्रों ने काले झंडे लेकर की सरकार विरोधी नारेबाजी

    झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। शुक्रवार को किसानों के भारी विरोध को देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नेहरू कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम का दौरा रद कर दिया। गौरतलब है कि आज नेहरू कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ को शिरकत करनी थी। इस बात की जानकारी जैसे ही आंदोलन कर रहे किसानों को मिली तो किसान काले झंडे लेकर नेहरू कॉलेज के बाहर इकट्ठा हो गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष का कार्यक्रम टाल दिया गया। नेहरू कॉलेज के बाहर किसान जितेन्द्र घनखड़ उर्फ बबला ने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विरोध किया गया है।

    बबला ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं का प्रदेश भर में काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाता रहेगा, जब तक कानून वापिस नहीं होते। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले कई दिनों से सड़कों पर बैठे हैं। लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी है। जिससे किसानों का रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों को थकाने की है। लेकिन सरकार यह समझ जाए कि किसान थका नहीं है। जब तक कानून वापिस नही होंगे किसान धरनों से उठने वाला नहीं है। किसान नेता चिंटू दलाल ने कहा कि आगे भी भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में जाकर किसान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। दलाल ने कहा कि किसान ने भीषण सर्दी में भी अपना आंदोलन नहीं छोड़ा है, अब गर्मी शुरू होने वाली हैं। किसान गर्मी का भी मुकाबला करेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।