हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बिल में वे घु...

    बिल में वे घुसेंगे जो राष्ट्र विरोधी हैं : सीपी जोशी

    CP Joshi
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि स्व. मदनलाल सैनी जनसंघ के जमाने से पार्टी के साथ जुडे।

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि स्व. मदनलाल सैनी जनसंघ के जमाने से पार्टी के साथ जुडे। उन्होंने संगठन में सामान्य कार्यकर्ता से किसान (Farmer) मोर्चा में काम किया और प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपना सफर तय किया तथा जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक और राज्यसभा के सदस्य रहें। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि कितनी ही बड़ी सफलता नें उनका जमीन से जुड़ाव समाप्त नहीं किया। मन के इतने सच्चे थे कि जो अन्दर होता वही जुबां पर आ जाता था। Jaipur News

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मदनलाल सैनी जनसंघ से उस समय जुडे, जब पार्टी के लिए नारे लगते थे, जिन दियों में तेल नहीं, देश चलाना खेल नही, लेकिन आज वो दिया भाजपा के रूप में प्रकाशमान है और विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी हैं। आज भी कुछ विपक्षी लोग हमारे विचारों के लिए कहते है कि बिल में घुस जाऐंगे। बिल में वें घुसेंगे जो राष्ट्र विरोधी है। देशभक्त ना कभी रूके है ना झुके है, हमेशा आगे बढे है। देश की जनता ने उन्हे सिर माथे बैठाया है। Jaipur News

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द, मदनलाल सैनी के पुत्र मनोज सैनी उपस्थित रहे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– लापरवाह अभियंताओं के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईड़ी हुए सख्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here