हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधानसभा चुना...

    विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से करेगी बाहर: कांग्रेस

    Pehowa News
    Pehowa News : विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से करेगी बाहर: कांग्रेस

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Congress: कांग्रेस नेता तेजिंद्र सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दोनों कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा है। परिवार पहचान पत्र (Family Id) कि आड़ लेकर भाजपा सरकार ने हजारों गरीबों के आयुष्मान कार्ड व राशन से जुड़ी अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया। हरियाणा में पोर्टल के नाम पर प्रॉपर्टी आईडी व एनडीसी के लिए करोड़ों रुपए जनता से वसूले गए। इन सभी असुविधाओं से पीड़ित जनता ने लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर भाजपा को आईना दिखा दिया। अब आगामी विधानसभा चुनाव सिर पर है। Pehowa News

    लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार समाधान प्रकोष्ठ बनाकर पिछली गलतियों को सुधारने का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। चीमा ने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ में गलतियां सुधारने का अर्थ यह है कि पहले जनता के दस्तावेजों के साथ गलत किया गया है। उन्होंने ने कहा कि जनता अब समझदार हो चुकी है तथा लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। चीमा ने कहा कि लोग चुनाव के समय भाजपा सरकार द्वारा दिए जा रहे झूठे प्रलोभनों में ना आएं। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि ऐसी जुमलेबाजी करने वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर किया जाए। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways : नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ये ट्रेन रहेगी रद्द!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here