हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Haryana Assem...

    Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा बीजेपी के चुनाव प्रभारी ने सच कहूँ को दिए इंटरव्यू में किया ये बड़ा दावा!

    Haryana News
    Assembly Election 2024 : हरियाणा बीजेपी के चुनाव प्रभारी ने सच कहूँ को दिए इंटरव्यू में किया ये बड़ा दावा!

    हरियाणा में हैट्रिक लगाएगी भाजपा : सतीश पूनिया

    Haryana Assembly Election 2024 Date : जयपुर (सच कहूं/गुरजंट सिंह धालीवाल)। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया (Dr. Satish Poonia BJP) ने दावा किया है कि हरियाणा में सारी स्थितियां भाजपा के हक में है तथा इस बार किसी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जायेगा और तीसरी बार मजबूती से हम सरकार बनायेंगे। सतीश पूनिया ने सच कहूं के साथ साक्षात्कार के दौरान यह दावा किया। हरियाणा में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार भाजपा की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत 30 जून को पंचकूला में पार्टी कार्यकतार्ओं की बैठक में कहा है कि हरियाणा में हम अपने बूते पर चुनाव लड़ेंगें तो यह बात स्पष्ट हो गई कि हम चुनाव से पहले कोई गठबंधन नहीं करेंगे। Haryana News

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अच्छा जनसमर्थन मिला और यह बात भी सही है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमें जेजेपी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा को चुनाव हराने के लिए भ्रम फैलाया गया और यह कहा गया कि उसे जीरो सीटें मिलेगी, इसके बावजूद कांग्रेस के ये सारे दावे फैल हो गए और आधी सीटों पर हमारी जीत हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से देखा जाये तो 45 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली जबकि कांग्रेस 42 पर ही बढ़त बना सकी। ऐसे माहौल के बावजूद हमने कांग्रेस को थामने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समय के हिसाब से ठीक से पार्टी उम्मीदवार का चयन हो जाये, हमारा प्रबंधन एवं चुनाव प्रचार-प्रसार ठीक हो जाये।

    आगामी दिनों में अनेक दिग्गज थामेंगे भाजपा का दामन | Haryana News

    अन्य दलों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा पहले कार्यकर्ताओं की पार्टी एवं छोटा समूह था। इसके बाद लोगों के जुड़ने से आगे बढ़े और जनता दल, लोकदल एवं कांग्रेस से लोग भाजपा में आये तथा दूसरे विचारों से आये और भाजपा विचारो के साथ जुड़े और हम सत्ता में आए। जो पार्टी से जुड़े उन्हें सम्मान दिया गया और आज वे समरस हो गए और उनकी पृष्ठभूमि भूल गए। उन्होंने कहा कि काफी लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। बहुत सारे राजनीतिक लोगों की इच्छा है कि वे भाजपा से जुड़े हैं और ऐसे बहुत से सारे लोग हैं जिनका भविष्य में खुलासा होगा।

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फैलाया भ्रम

    हरियाणा में चुनाव के मद्देनजर उन्हें एक बड़े जाट नेता के रूप में प्रभारी लगाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सभी जातियों को एक साथ लेकर चलती हैं। वर्ष 2014 एवं 2019 के चुनाव में जातियों का मिथक भी टूटा और सभी जातियों ने भाजपा और मोदी को वोट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को विशेषता हासिल हैं कि उसे सब वर्गों का वोट मिलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनमानस स्थाई सरकार और डबल इंजन की सरकार चाहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर का जो विकास हुआ था बंसीलाल के बाद आज दिखता है। सामान्य लोगों के लिए बैंक, आवास सहित अन्य सुविधाओं से हरियाणा के आवाम का जीवन बदला है।

    युवाओं के लिए अच्छे फैसले लेगी हरियाणा सरकार

    डा. सतीश पूनियां ने कहा कि हरियाण में भ्रष्टाचार की चर्चा सड़कों तक होती थी लेकिन हरियाणा में पारदर्शी सरकार देने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के लिए अच्छे फैसले लेने जा रही हैं उसकी घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे और बहुत सारी चीजे ठीक करने का प्रयास किया गया हैं। राजस्थान में होने वाले पांच उपचुनाव के सवाल पर डॉ. पूनियां ने दावा किया कि उपचुनाव में संभावना सत्ता पक्ष के ज्यादा दिखती है और पूरा भरोसा है कि यहां पार्टी इकाई, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सब मिलकर अच्छे उम्मीदवार का चुनाव करेंगे अच्छे चुनाव प्रचार एवं प्रबंध व्यवस्था से पांचों सीटे भाजपा के पक्ष में आयेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरुनी बिखराव है और वह आज भी बरकरार हैं। Haryana News

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 अक्टूबर 2024 या उससे पहले होने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। लेकिन चुनाव कार्यक्रम की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। Haryana News

    जब चेयरमैन ने माँगी एसडीओ से माफ़ी! कहा…‘मुझसे गलती हो गई’!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here