हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Nitish Kumar Statement: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जलाया नीतीश कुमार का पुतला, माँगा इस्तीफा

    Patna News
    Patna News: सीएम नीतीश कुमार के दौरे के दौरान सीवान में धमाका, एक की मौत

    Nitish Kumar Statement: लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा महिलाओं की शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण पर उनकी विचित्र टिप्पणियों के लिए भाजपा की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लखनऊ में नीतीश कुमार का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की है। Bihar News

    प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नीतीश कुमार के पुतले को जूतों से पीटा, फिर उसमें आग लगा दी। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के अपमानजनक बयान से पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है। बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार की विचित्र टिप्पणियों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और इसके लिए भाजपा ने उन्हें ‘अपमानजनक’ और ‘अश्लील’ कहा।

    नीतीश कुमार अपनी राजनीति में इतने नीचे गिर गए हैं

    अपनी टिप्पणी में नीतिश कुमार ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए बिहार में महिलाओं की प्रजनन दर 4.2 से गिरकर 2.9 प्रतिशत हो गई है। हालाँकि, बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी, लेकिन उनके पुराने सहयोगी भाजपा के विधायकों ने नीतिश कुमार की इस टिप्पणी के प्रति विरोध प्रकट किया है और उनके इस्तीफे की मांग की है। उनकी इस टिप्पणी की महिला भाजपा विधायकों ने भी आलोचना की। भाजपा विधायक गायत्री देवी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और निरर्थक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे हम बोल नहीं सकते। हम इसका विरोध करेंगे।’ Bihar News

    लखनऊ में बीजेपी महिला विंग की कार्यकतार्ओं ने कहा, ‘नीतीश कुमार अपनी राजनीति में इतने नीचे गिर गए हैं कि उन्होंने अपने अश्लील इशारों और गलत बयानों से देश भर की महिलाओं को शर्मिंदा किया है, जो माफी के काबिल नहीं हैं। भाजपा नेता जया शुक्ला ने कहा, नीतिश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। Bihar News

    यह भी पढ़ें:– Railway New Vacancy: रेलवे भर्ती, आवेदन की अंतिम आज, तुरंत करें आवेदन!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here