हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा का सदस्...

    भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ

    Nohar News
    भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ

    नोहर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर नोहर के मुख्य बाजार गांधी चौक घंटाघर से भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक काशीराम गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान का आगाज किया गया। Nohar News

    काशीराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम करें और नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। पार्टी नीति रीति का प्रचार करते हुए कांग्रेस के कुशासन को आने वाले चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करें। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जोश उत्साह और लगन निष्ठा के भाव को ध्यान में रखकर आज से इस कार्य में जुट जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में नवमतदाताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। Nohar News

    इस अभियान में जिला मंत्री नरेंद्र चौधरी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष महेश भूकरकेवाला, शैलेंद्र वर्मा, ओम सुथार, राजेश कंकर, गणेश सिंह राजपूत, धर्मपाल मान, उमाशंकर खदरिया, मुरारी कंकर, प्रदुमन व्यास, डॉ श्रेय सिपानी, डॉ मोनिक अग्रवाल, अभिषेक पारीक, दाताराम जांगिड़, श्योकत अराई, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अदरीश गौरी, ओम बुबलानी, पूर्व पार्षद सुभाष सोनी, विजयपाल स्वामी, रणदीप सिंह वालिया, भरत खरा, दिनेश भोभिया, पवन, प्रमोद सिहाग, दिनेश सेनी, विश्वजीत भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Nohar News

    यह भी पढ़ें:– Agniveer: अग्निवीर वायु भर्ती की अंतिम तिथि कल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here