
भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान से कार्यकर्ताओं का विकास होगा – भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण खदरी
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर (Kanwar Pal Gujjar) ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी ग्रामीण मंडल स्तरीय ‘प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को निखारने के लिए आयोजित ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ का मंडल स्तरीय चरण आज भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की गरिमामय उपस्थिति, जगाधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी एवं जगाधरी विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री प्रवीण खदरी के मार्गदर्शन में भव्य रूप से आयोजित हुआ।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने और बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया। “कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत हैं। यह प्रशिक्षण केवल सीखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे संकल्प को और अधिक ऊर्जावान बनाने का जरिया है। मंडल स्तर पर प्रशिक्षित यह ऊर्जा आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।” Pratap Nagar News
भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने कहा कि इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण सत्र में पार्टी की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद, और एकात्म मानववाद जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया।भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और सरकारी डेटा के माध्यम से लाभार्थियों से जुड़ने की बारीकियां सिखाई गईं।प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने और बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया।प्रशिक्षण शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मेयर सुमन बहमनी, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, मंडल महामंत्री संजीव फेरूवाला, मंडल महामंत्री अभिषेक शर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन काला राम सलेमपुर, पार्षद जयंत स्वामी,जिला सचिव प्रभा सागर, वाइस चेयरमैन ठाठ सिंह, भाजपा नेता ओमपाल, भाजपा नेता कुलदीप सिंह राणा, सुनील तेलीपुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चाहडो, पारूल गुप्ता, दिव्य सिंघल, रेखा धीमान, गीता कपूर,जयकुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Pratap Nagar News
यह भी पढ़ें:– 24 Speed Post: अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, इंडिया पोस्ट लॉन्च कर रहा ‘24 स्पीड पोस्ट’














