हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश ब्लैक फंगस की...

    ब्लैक फंगस की बीमारी पूरे देश में लेकिन दवा पर्याप्त नहीं : डा. कुमार

    Black Fungus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद देश में अब ब्लैक फंगस की नयी बीमारी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है और यह बहुत दुखद है कि उसकी पर्याप्त दवा देश में नहीं है।

    डा. कुमार ने गुरूवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन को लिखे एक पत्र में मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के अलावा ब्लैक फंगस की बीमारी पूरे देश में फैल चुकी है और उसकी पर्याप्त दवा देश में नहीं है जिसे देखते हुए तत्काल विदेश से आयात करके दिल्ली और अन्य राज्यों को वितरित की जाए।

    केन्द्र सरकार महामारी पर अंकुश लगाने में रही नाकाम

    उन्होंने कहा कि दिल्ली राज्य में वैक्सिनेशन की भारी कमी है उसकी भी पर्याप्त डोज (वैक्सीन) दिल्ली को दी जाए। इन्होंने इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के इस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने एक ट्वीट कर कांग्रेस पर लाशों पर राजनीति करने की बात कही थी। कुमार ने कहा कि सच्चाई तो यह है, कि केन्द्र सरकार पहले कोरोना और अब ब्लैक फंगस महामारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।

    प्रधानमंत्री और गृहमंत्री यूपी चुनाव पर चर्चा कर रहें है लेकिन ब्लैक फंगस पर नहीं: कांग्रेस

    कांग्रेसी नेता ने कहा कि 15 मई को एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी बीमारी की गंभीरता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए थे । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों पर तो चर्चा कर रहे हैं लेकिन, ये ब्लैक फंगस बीमारी जो महामारी का रूप लेते जा रही है, उस पर विचार करने या निपटने के लिए कोई रणनीति नहीं हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।