लंदन (सच कहूँ न्यूज़)। London: पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन एमएसजी महा रहमोकर्म (गुरु गद्दीनशीनी) माह की खुशी में इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा हैनवल कम्यूनिटी सैंटर में बहुत ही धूमधाम से आयोजित की। इस मौके सच्चे नम्र सेवादार कुलदीप इन्सां ने साध-संगत के साथ मानवता भलाई कार्यों संबंधी विचार-विमर्श किया। इस मौके सच्ची प्रेमी समिति, एमएसजी आईटी विंग के सेवादार व साध-संगत उपस्थित रही। नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक प्रेमी सेवक कर्मजीत इन्सां ने चलाई।















