हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नामचर्चा कर ध...

    नामचर्चा कर धूमधाम से मनाया पावन महापरोपकार माह

    नामचर्चा में कविराजों ने गाया गुरुयश

    • ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर मनाया पावन महापरोपकार माह

    डिंग (गौरव सोनी)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन महापरोपकार माह को समर्पित ब्लॉक अमरजीतपुरा की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शनिवार को धूमधाम से आयोजित की गई। ब्लॉक भंगीदास जय चन्द इन्सां ने साध-संगत को पावन माह की बधाई देते हुए पवित्र नारा लगाकर नामचर्चा का आगाज किया। तत्पश्चात कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में से गुरुयश गाया। नामचर्चा के बाद समस्त सृष्टि के भले के लिए सुमिरन कर कुल मालिक के चरणों में अरदास की गई। इस मौके पर 15 मैम्बर सुखविंदर सिंह इन्सां ने पावन महापरोपकार माह की साध-संगत को बधाई देते हुए अखंड सुमरिन करने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़े:- सलाबतपुरा में कल लगेंगी राम-नाम की रौनकें

    इस मौके पर पहुंची ब्लॉक अमरजीतपुरा की साध-संगत द्वारा दरबार के खेत खलिहान इत्यादि जगहों पर नि: स्वार्थ भावना से श्रमदान किया। नामचर्चा में 15 मैम्बर सुखविंदर इन्सां, रेशम इन्सां रवि इन्सां, बनता इन्सां, जगदीश इन्सां, पवन सेठी इन्सां, कर्ण इन्सां, भंगीदास हेमराज इन्सां, निर्मल इन्सां, प्रवीण, संतोष, ओमपति, अनिता, सुरजीत कौर, मोनिका इन्सां, महिन्द्रों इन्सां सहित अन्य साध-संगत उपस्थित रही।
    फोटो: डिंग01- नामचर्चा में उपस्थित साध-संगत।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here