हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पावन अवतार मा...

    पावन अवतार माह की नामचर्चा में गूंजा राम नाम

    Hanumangarh News
    हनुमानगढ़ की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा रविवार को जंक्शन स्थित नामचर्चा घर में धूमधाम से आयोजित की गई

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा धूमधाम से आयोजित | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह को समर्पित ब्लॉक हनुमानगढ़ की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा रविवार को जंक्शन स्थित नामचर्चा घर में धूमधाम से आयोजित की गई।
    ब्लॉक प्रेमी सेवक गिरधारी लाल इन्सां ने साध-संगत को पावन अवतार माह की बधाई देते हुए पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर नामचर्चा का आगाज किया। इसके बाद प्रेमी परमानन्द इन्सां ने विनती का शब्द बोला।

    तत्पश्चात कविराज बूटासिंह इन्सां, अर्जुन इन्सां, मनोज इन्सां, विनोद इन्सां, रामभजन इन्सां, दर्शनसिंह इन्सां, प्रवीण इन्सां, इन्द्रसेन इन्सां, अमित इन्सां, अमृतपाल इन्सां ने पवित्र ग्रंथों में से गुरु यश गाया। भजनों से नामचर्चा स्थल भक्तिमय हो गया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक जिम्मेवारों ने पावन अवतार माह की साध-संगत को बधाई देते हुए अखंड सुमिरन करने का आह्वान किया। Hanumangarh News

    ”जीवों के कल्याण के लिए संत जगत में आते हैं”

    उन्होंने कहा कि संत सतगुरु जीवों के कल्याण के लिए ही मात लोक पर आते हैं। साध-संगत को मानवता भलाई कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि साध-संगत अपने गुरु पर अटूट विश्वास रखते हुए मनमते लोगों से सचेत रहते हुए परहित के कार्य बढ़-चढ़कर करे। उन्होंने साध-संगत से आह्वान किया कि अगस्त माह को भी लोक भलाई कार्यों के साथ मनाएं। Rajasthan News

    साध-संगत ने भी दोनों हाथ उठाकर पूज्य गुरुजी की ओर से पूरे विश्व में चलाए जा रहे मानवता भलाई के 157 कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रण लिया। नामचर्चा के बाद समस्त सृष्टि के भले के लिए सुमिरन कर कुल मालिक के चरणों में अरदास की गई। नामचर्चा में ब्लॉक जिम्मेवार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, सुजान बहनें, विभिन्न समितियों के सेवादारों सहित साध-संगत मौजूद रही। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर से जल्द चलेगी वंदेभारत ट्रेन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here