हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home सरसा देखी बहुत निर...

    देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की…ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा संपन्न

    Sirsa News
    देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की...ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा संपन्न

    भजनों व अनमोल वचनों से गुंजायमान हुआ मानवता भलाई केंद्र

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन एमएसजी डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र, सुख सागर कॉलोनी में किया गया। नामचर्चा की शुरूआत बहन अंकिता इन्सां द्वारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की गई, जिसके बाद वातावरण भक्ति रस से भर उठा। कविराज बहनों ने सतगुरु का जन्मदिन आ गया सुनो संगते,नवंबर छाई बहार की इसमें आए सिरजनहार,जी सतगुरु जग विच आए ने और देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की जैसे भजनों के माध्यम से सतगुरु का यशोगान किया और खुशियां मनाई। Sirsa News

    कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंची सच्चे नम्र सेवादार बहन मीनू इन्सां ने साध-संगत को अवतार महीने की बधाई दी और सेवा कार्यों में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं एमएसजी आईटी विंग की स्टेट मेंबर लीना इन्सां ने सोशल मीडिया जागरूकता और बढ़ रही ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर साध-संगत को महत्वपूर्ण जानकारी दी। नामचर्चा के दौरान पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। कार्यक्रम का समापन सुमिरन, अरदास और प्रशाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कल्याण नगर की सभी जोनों की प्रेमी समितियों की बहनों सहित भारी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News