हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बरवाला की साध...

    बरवाला की साध-संगत द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

    Naamcharcha

    डेरा सच्चा सौदा के पावन स्थापना माह के उपलक्ष्य में किया गया नामचर्चा आयोजन

    उकलाना। (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र) डेरा सच्चा सौदा के पावन स्थापना माह के उपलक्ष्य बरवाला की साध – संगत द्वारा ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा (Naamcharcha) का आयोजन हांसी रोड स्थित बरवाला के नाम चर्चा घर में किया गया। नाम चर्चा की शुरुआत राजाराम इंसा ने धन – धन सतगुरु तेरा ही आसरा पवित्र नारा लगाकर की। विनती का शब्द विकास इंसा ने लगाया। कविराजों ने भक्तिमय भजनों से गुरु यश का गुणगान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक मास्टर ईश्वर इंसा ने नामचर्चा में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 156 मानवता भलाई के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें:– जन्म दिन मनाने का असली ढंग सिखा रहे डेरा प्रेमी

    रक्तदान करना, खूनदान करना, गुर्दे दान करना, जरूरतमंद को मकान बना कर देना आदि कार्यों के विषय में साध- संगत को मानवता भलाई कार्यो के लिए आह्वान किया। (Naamcharcha) नामचर्चा में पहुंचे 85 मेंबर जिम्मेदारों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक मास्टर इन्सां, राजू इन्सां, बजरंग सोनी इन्सां, धोलू इन्सां, शदिक इन्सां, काशी राम इन्सां, भूपेंद्र इन्सां, अनिल इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के जिम्मेदार, सुजान बहनें, आईटी विंग के सेवादार व समस्त साध – संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here