हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डुन्डुखेड़ा मे...

    डुन्डुखेड़ा में ब्लॉक नामचर्चा में खूब बजा रामनाम का डंका

    Kairana
    Kairana : डुन्डुखेड़ा में ब्लॉक नामचर्चा में खूब बजा रामनाम का डंका

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कैराना की नामचर्चा (Naamcharcha) क्षेत्र के गांव डुन्डुखेड़ा में कर्मठ सेवादार बहन संगीता देवी पत्नी डॉ. मेघराज सिंह चौहान के आवास पर धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा का शुभारंभ ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारे के साथ हुआ। नामचर्चा में पहुंचे सोनू इन्सां, पारिक इन्सां, रामधन इन्सां, कुलदीप इन्सां, जॉयनिश इन्सां, रामकिशन इन्सां, कुणाल चौहान, अनुज इन्सां, एडवोकेट सुरेन्द्र इन्सां, जयकरण इन्सां, अजय इन्सां,

    सुनील इन्सां, आत्माराम इन्सां, भीमसिंह इन्सां, संजय इन्सां, हरपाल इन्सां, सूरजमल इन्सां, संजीव इन्सां, नवीन इन्सां आदि कविराज भाई-बहनों ने अपने मधुर कंठ से भजन बोलकर माहौल को भक्तिभाव से सरोबार कर दिया। नामचर्चा का संचालन नवनियुक्त ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने किया। उन्होंने साध-संगत से सेवा कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 30 जून को क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से भारी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। Kairana

    यह भी पढ़ें:– रतिया की साध संगत ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में गाया गुरुयश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here