हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश ‘सच कहूँ’ के ...

    ‘सच कहूँ’ के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने पर बठिंडा के सेवादार सम्मानित 

    Bathinda News
    Bathinda News: ट्रॉफी के साथ खुशी साझा करते हुए जिम्मेवार सेवादार व सच कहूँ की टीम। छाया: सुखनाम।

    बठिंडा (सच कहूँँ/सुखनाम)। Bathinda News: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘सच कहूँ’ समाचार पत्र के प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहने वाले ब्लॉकों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में लंबे समय से पंजाब भर के शहरी ब्लॉकों में अग्रणी रहने वाले ब्लॉक बठिंडा को एक बार फिर पंजाब में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

    सच न्यूज एजेंसी के जिम्मेवार सेवादारों और सच्चे नम्र सेवादारों ने घर-घर ‘सच कहूँ’ पहुंचाने वाले सेवादारों के साथ ट्रॉफी मिलने की खुशी साझा करने हेतु एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, मलोट रोड में कार्यक्रम आयोजित किया। सच्चे नम्र सेवादार गुरदेव सिंह इन्सां ने कहा कि जब से ‘सच कहूँ’ समाचार पत्र शुरु हुआ है, ब्लॉक बठिंडा सदैव इसके प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि धूप, धुंध, बारिश या आंधी की परवाह किए बिना सेवादार समय पर पाठकों तक समाचार पत्र पहुंचाते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। Bathinda News

    सच्चे नम्र सेवादार कुलबीर सिंह इन्सां ने कहा कि ये सेवादार बधाई के पात्र हैं, जो प्रतिदिन सुबह उठकर ‘सच कहूँ’ घर-घर पहुंचाते हैं। सच न्यूज एजेंसी बठिंडा के सेवादार देव दत्त धीमान इन्सां व राम सिंह इन्सां ने भी सेवादारों की सेवाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर राजेन्द्र गोयल इन्सां, जसविंदर सिंह काला इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक इंजी. गुरतेज सिंह इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया और ‘सच कहूँ’ को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

    यह भी पढ़ें:– Punjab Police: फरीदकोट पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़