हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रक्तदान महादा...

    रक्तदान महादान, निसंकोच होकर रक्तदान करें : डॉ भवतोष शंखधर   

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News : रक्तदान महादान, निसंकोच होकर रक्तदान करें : डॉ भवतोष शंखधर   

    एमएमजी अस्पताल  में रक्तदान कर मनाया, रेड क्रॉस दिवस  | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Blood Donation Camp: जिला एमएमजी अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधार, सचिव डॉ. किरण गर्ग, सभापति सुभाष गुप्ता, डॉ राकेश कुमार (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉ विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य रेडक्रॉस सोसायटी और उपाध्यक्ष अनिल गर्ग के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधार और डॉक्टर किरण गर्ग ने रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।  रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को अल्पाहार तथा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। Ghaziabad News

    आगामी 6 माह तक यदि उन्हें रक्त की आवश्यकता होती है तो उन्हें निशुल्क रक्त  प्रदान किया जा सकेगा। इस मौके पर  रेड क्रॉस की सदस्य पूनम शर्मा ने नवीन सदस्य मेजर डॉ. प्राची गर्ग व अन्य सदस्यों का परिचय सभी से कराया। डॉ प्राची गर्ग ने जिम हेनरी ड्यूनेंट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। और इस अवसर पर रेड क्रॉस की सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रतीक भेंट किए गए। बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक जिम हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिवस को प्रत्येक वर्ष 8 मई को रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके  पर आजीवन सदस्य अलका, डॉ दिनेश बालिगा , एम सी गौड़, डीसी बंसल आदि मौजूद रहे।

    जानिए क्यों मनाया जाता है 08 को  रेड क्रॉस दिवस | Ghaziabad News

    बता दें कि 1859 में इटली के सेल्फरिनो  युद्ध में जिम हेनरी ड्यूनेंट ने घायलों को कराहते हुए देखा, जिनके घाव पर मरहम पट्टी करने वाला भी कोई नहीं था। जिससे उनका मन घोर अवसाद और करुणा से भर गया और उन्होंने पीड़ितों और घायलों की सेवा करने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना की। पिछले 160 वर्षों से 220 देश में यह विश्व व्यापी संस्था संचालित है। भारत के संदर्भ में प्रथम विश्व युद्ध के चलते भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना की गई। जिसके द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए, अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी से 1937 में इसे अनुमोदन प्राप्त हुआ।

    प्रारंभ में यह संस्था केवल युद्ध बंदियों और घायलों की सेवा के लिए ही कार्य करती थी।  लेकिन अब इसके कार्यों के विस्तार को बढ़ाते हुए. यह असाध्य बीमारियों से पीड़ित रोगियों,निशक्तों  एवं जरूरतमंदों के लिए भी कार्य करती है। मानव सेवा के लिए रक्त कोष की स्थापना करना, रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करना, एनीमिया और थैलेसीमिया के रोगियों के लिए रक्त की व्यवस्था करना दुर्घटनाग्रस्त लोगों तक रक्त पहुंचाना तथा प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षण एवं जागरूकता संबंधी कार्य भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जाते हैं। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Washington: रूस ने किया भारत का समर्थन, अमेरिकी दावों को दी चुनौती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here