हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रक्तदान से मि...

    रक्तदान से मिलती है आध्यात्मिक संतुष्टि : संजीव बांसल

    Blood Donation

    संगरूर। एक इंसान जो अपनी जमीन, अपने लोगों, अपनी भाषा, पर्यावरण और प्रकृति से बेहद प्यार करता है, वह अपने देश को समर्पित होता है। बांसल ग्रुप सुलर घराट के एमडी संजीव बांसल, सस्टोबाल एसोसिएशन संगरूर के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट, जो जीवन को साकार कर के जीते हैं, ने ये बातें आज 28वीं बार रक्तदान करते हुए कही कि दुनिया में जहां दूसरों की मदद करना प्राथमिकता है। रक्त एक अद्भुत उपहार है जिसे किसी भी मशीनरी द्वारा उत्पादित नहीं किया जा सकता है।

    इसकी पूर्ति मनुष्य द्वारा दान देकर ही की जाती है। इसलिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। शरीर में खून सिर्फ 24 घंटे में पूरा हो जाता है। आज 28वीं बार रक्तदान कर उन्होंने समाज सेवा की भावना को बनाए रखा है। इस मौके पर उनके दोस्त फिल्म अभिनेता करमजीत अनमोल ने उनके लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि संजीव बांसल हमेशा स्वस्थ रहें और उन्हें रक्तदान के सैकड़े रिकॉर्ड को पार करना चाहिए। इस अवसर पर श्री अंकित बांसल, श्री विनरजीत सिंह गोल्डी, श्री राजिंदर सिंह राजा, श्री कपूर चंद बांसल, श्री गुरतेज सिंह सुलर, श्री चरणजीव बांसल और कई अन्य सम्मानित सज्जनों ने उनके दुआरा किये कार्य की सराहना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here