हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महापौर पद के ...

    महापौर पद के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली EVM के लिए नीला पेपर होगा इस्तेमाल

    Captured 'mandate' in EVM

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद मैं नगर निकाय चुनाव में EVM और बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। नगर निगम के सौ वार्डो व लोनी नगर पालिका का चुनाव ईवीएम से होगा लेकिन जिले की चार नगर पालिका व 4 नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। चुनाव आयोग ने अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर के रंग निर्धारित कर दिए हैं। नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग के बैलेट से मतदान कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा।

    वहीं नगर निगम के महापौर पद के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली EVM के लिए नीला पेपर इस्तेमाल किया जाएगा। मोदीनगर नगर पालिका के 34 वार्डो के लिए 46 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं वह 199मतदेय स्थल होंगे। जहां बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाएगा। इसी तरह मुरादनगर के 25 वार्डो के लिए 28 मतदान केन्द्र व 108 मतदेय स्थल होंगे।, खोडा नगर पालिका के 34 वार्डो के लिए 46 मतदान केन्द्र पर 177 मतदेय स्थल होंगे। निवाडी नगर पंचायत के 10 वार्डो के लिए 4 मतदान केन्द्र व 10 मतदेयस्थल, पतला नगर पंचायत के 10 वार्डो के लिए 3 मतदान केन्द्र व 10 मतदेय स्थल, फरीदनगर नगर पंचायत के 11 वार्ड के लिए 4 मतदान केन्द्र व 13 मतदेय स्थल और डासना नगर पंचायत के 15 वार्डो के लिए 9 मतदान केन्द्र व 36 मतदेय स्थल बनाए गए हैं जहां बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here