हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश पुलिस कर्मचार...

    पुलिस कर्मचारी, उसकी पत्नी और बच्चे के शव मिले

    Crime

    भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक उप निरीक्षक का शव आज यहां मिसरोद क्षेत्र के रेलवे ट्रेक पर मिला। वहीं उप निरीक्षक के निवास से पत्नी और उसके दो वर्ष के बच्चे के भी शव मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार उप निरीक्षक 32 वर्षीय सुरेश पुलिस मुख्यालय भोपाल की विशेष शाखा में पदस्थ था। उसका शव मिसरोद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर सुबह मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक पड़ताल प्रारंभ की। इसी बीच उसके यहां कोलार थाना क्षेत्र में स्थित निवास पर पत्नी कृष्णा और दो वर्षीय पुत्र इवान के रक्त रंजित शव मिले। पास ही धारदार हथियार मिला। आशंका है कि इसी हथियार से दोनों की हत्या की गयी है।

    सूत्रों ने कहा कि तीनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी। इस मामले में मिसरोद थाना पुलिस और कोलार थाना पुलिस जांच कर रही है। सुरेश की पत्नी की उम्र 28 वर्ष बतायी गयी है और दोनों का विवाह लगभग पांच वर्ष पहले हुआ था। प्रारंभिक पड़ताल में यह भी आशंका है कि सुरेश ने ही अपने दोनों परिजनों की हत्या के बाद ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here