हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गंगा में डूबे...

    गंगा में डूबे तीन मेडिकल छात्रों के शव मिले

    बदायूँ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूं जिले के कोतवाली उझानी क्षेत्र में गंगा में डूबे तीन मेडिकल छात्रों के शव रविवार को गोताखोरों ने निकाल लिये हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कछला गंगा घाट पर शनिवार दोपहर स्नान करते समय राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के एमबीबीएस के पांच छात्र गहरे पानी में डूब गए थे। स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से दो छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था जबकि अन्य तीन छात्रों की तलाश में रेस्क्यू आॅपरेशन कल दिन भर चलाया गया।

    यह भी पढ़ें:– जींद में सड़क हादसा, 1 की मौत, पंजाब के 5 लोग घायल

    उन्होने बताया कि एसडीआरफ टीम ने रात में भी सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन अँधेरे के चलते आपरेशन को सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज सुबह जब एसडीआरफ ने अपना सर्च अभियान पुन: शुरू किया तो दोपहर तकरीबन 12 बजे सबसे पहले जय मौर्या का शव मिला उसके कुछ देर बाद पवन और अंत में नवीन सेंगर का शव घाट से 500 मीटर दूर मिला।

    क्या है मामला

    बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने कल देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया था। अंधेरा अधिक होने के कारण आज सुबह दिन निकलते ही रेस्क्यू आॅपरेशन प्रारंभ करा दिया गया। लगभग 8 घंटे तो चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद एमबीबीएस के तीनों छात्रों के शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर बरामद कर लिए गए। तीनों मृत छात्रों के परिजन बदायूं पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है जिसके पश्चात तीनों छात्रों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के 2019 बैच के एमबीबीएस के पांच छात्र जय मौर्य निवासी जौनपुर, पवन प्रकाश निवासी बलिया, नवीन सेंगर निवासी हाथरस, अंकुश गहलोत(23) निवासी भरतपुर राजस्थान एवं प्रमोद यादव (22)निवासी गोरखपुर शनिवार महाशिवरात्रि के पर्व पर कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान को गए थे, जहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से उक्त पांचों डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुश गहलोत और प्रमोद यादव को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया था जबकि जय मौर्य(26), पवन यादव(24) एवं नवीन सेंगर(22) को आज एसडीआरफ की टीम की मदद बरामद कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here