हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में डूब...

    यमुना में डूबे दो किशोरों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे दो किशोरों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: दो दिन पूर्व यमुना में डूबे दो किशारों के शव गोताखोरों ने सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिए है। हालांकि तीसरे किशोर का अभी तक कोई सुराग नही लग सका है। विगत गुरुवार को हरियाणा के गांव खोतपुरा निवासी सुमित पुत्र अजमेर, सुमित पुत्र सुरेन्द्र व नीतेश पुत्र जग्गा ब्रिज के निकट स्नान के दौरान यमुना के गहरे पानी में डूब गए थे। तीनों की आयु 15 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। किशोरों के यमुना में डूबने की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। Kairana News

    सूचना मिलने पर एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव व सीओ अमरदीप मौर्य ने मौके पर पहुंचकर यमुना में डूबे किशोरों की तलाश में सर्च अभियान चलवाया था। लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका था। गोताखोरों ने अगले दिन भी मोटरबोट के साथ दिनभर यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। शनिवार को एक बार फिर हरियाणा व यूपी के गोताखोरों ने दो मोटरबोट के साथ यमुना में डूबे किशोरों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान गोताखोरों को यमुना से दो शव बरामद हुए, जिनमें एक शव यमुना ब्रिज के नीचे तथा दूसरा गांव इस्सोपुर टील के सामने से बरामद हुआ। Kairana News

    यमुना ब्रिज के नीचे से बरामद शव नीतेश जग्गा का है, जबकि इस्सोपुर टील के सामने से बरामद शव सुमित पुत्र सुरेन्द्र का बताया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि विगत गुरुवार को यमुना में डूबे सुमित पुत्र सुरेन्द्र व नीतेश पुत्र जग्गा निवासीगण ग्राम खोतपुरा पानीपत के शव बरामद हो गए है, जबकि सुमित पुत्र अजमेर की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कैराना में सैंकड़ों जिंदगी लील चुकी यमुना, हुक्मरान खामोश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here