हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीमा रानी ने ...

    सीमा रानी ने भी लिखवाया देहदानियों में नाम

    Body Donation

    अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च सेंटर को सौंपी मृत देह

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पाक-पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण (Body Donation) कर जीते जी तो समाज का भला कर ही रहे हैं, बल्कि मरणोपरांत भी देहदान-नेत्रदान सहित अन्य मानवता भलाई के कार्य कर समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिवस ब्लॉक कल्याण नगर निवासी सीमा रानी पत्नी अमित कुमार का नाम भी देहदानियों की सूची में शामिल हो गया। उनके मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी मृत देह को मेडिकल रिसर्च के लिए फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर में दान कर दी।

    यह भी पढ़ें:– विज ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

    इससे पूर्व सचखंडवासी के आवास पर उपस्थित साध-संगत, उनके सगे संबंधियों, रिश्तेदारों व परिजनों ने अरदास का शब्द बोलकर और इलाही (Body Donation) नारा लगाकर शरीरदानी सीमा रानी को फूलों से सजी एंबुलेंस में अंतिम विदाई दी। शरीरदानी सीमा रानी अमर रहे, अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाते हुए उन्हें नम आंखों से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। इस अवसर पर ब्लॉक कल्याण नगर से काफी संख्या में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here