पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Body Donation: डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जहाँ जीते जी मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मरणोपरांत भी शरीरदान कर समाज के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक पटियाला के गुरबख्श कॉलोनी, रामनगर निवासी प्रेमी हरमन्द्र सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर उनके निधन के बाद मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) को दान किया गया। इस दौरान हरमन्द्र सिंह इन्सां की अर्थी को कंधा उनकी बेटी, बहू और पुत्र ने दिया। सच्चे नम्र सेवादार करणपाल इन्सां, कुलवंत राय इन्सां व संदीप इन्सां ने एम्बूलैंस को रवाना किया।
इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने ‘हरमन्द्र सिंह इन्सां अमर रहे, अमर रहे’ के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सच्चे नम्र सेवादारों ने बताया कि हरमन्द्र सिंह इन्सां लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए थे और मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देते थे। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से मरणोपरांत शरीरदान का फॉर्म भरा था और परिवार ने उनकी इच्छा के अनुसार उनका शरीर मेडिकल शिक्षा और शोध कार्य के लिए दान किया। उनके इस निर्णय की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इस मौके उनके बेटे अमनदीप सिंह इन्सां सहित बड़ी संख्या में सेवादार व साध-संगत उपस्थित रही। Body Donation
यह भी पढ़ें:– Ration Depot News: राशन डिपो में अनियमितताओं के आरोप, ग्रामीणों में रोष















