हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा नेत्रदान व शर...

    नेत्रदान व शरीरदान कर अमर हो गईं माता मनजीत कौर इन्सां

    Body Donation
    नेत्रदान व शरीरदान कर अमर हो गईं माता मनजीत कौर इन्सां

    पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु दान, दो अंधेरी ज़िंदगियों को रोशन करेंगी आँखें

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार जसपाल सिंह इन्सां की धर्मपत्नी एवं सच कहूँ वेब न्यूज एडीटर रविंदर रियाज की माता मनजीत कौर इन्सां (47) शुक्रवार को अपनी स्वासों रूपी जीवन पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत उनके स्वजनों की ओर से उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए मृत देह को मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान किया। माता मनजीत कौर इन्सां की पार्थिव देह को नेशनल कैपिटल रीजन आॅफ मेडिकल साइंस नालपुर हापुड़ रोड मेरठ (उत्तर प्रदेश) को दान किया गया। Body Donation

    वहीं मनजीत कौर इन्सां की दोनों आंखे शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक में दान की गई। जहां वह दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेगी। जानकारी के मुताबिक प्रीत नगर निवासी मनजीत कौर इन्सां पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मलिक के चरणों में सचखंड जा विराजी। परिजनों ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मनजीत कौर इन्सां ने जीते जी ही मरणोपरांत शरीरदान का प्रण लिया हुआ था। मनजीत कौर इन्सां की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके स्वजनों ने उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान कर दिया। Body Donation

    इस दौरान इससे पूर्व सचखंड वासी के आवास पर अरदास व ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा बोलकर पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। तत्पश्चात साध-संगत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई बहनों ने आवास से लेकर शाह मस्ताना जी धाम तक उनकी अंतिम यात्री निकाली। इस दौरान साध संगत ने शरीरदानी ‘मनजीत कौर इन्सां अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चाँद रहेगा, मनजीत कौर इन्सां तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए।

    छाया: सुशील कुमार

    इसके पश्चात सचखंडवासी मनजीत कौर इन्सां की पार्थिव देह को शाह मस्ताना जी धाम से नेशनल कैपिटल रीजन ऑफ मेडिकल साइंस नालपुर हापुड़ रोड मेरठ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ब्लॉक कल्याण नगर, सिरसा सहित आसपास के ब्लॉकों से बड़ी संख्या में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्यों, सच कहूँ प्रबंधन व स्टाफ सदस्यों और शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं के गणमान्यजनों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    बेटी व पुत्रवधु ने दिया अर्थी को कांधा | Body Donation

    सचखंडवासी मनजीत कौर इन्सां की अंतिम विदाई के समय पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए परिजनों की ओर से डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक सम्मान मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सचखंडवासी की बेटी परविंद्र कौर इन्सां, पुत्रवधु सुमन इन्सां, बेटे रविंद्र रियाज इन्सां ने उनकी अर्थी को कांधा देकर समाज को एक सशक्त संदेश दिया।

    यह भी पढ़ें:– कराटे प्रतियोगिता में बिरला स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here