हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लाक लहरागाग...

    ब्लाक लहरागागा के गांव कालबंजारा के शरीरदानी बने नाजर सिंह इन्सां

    गांव के पहले शरीरदानी होने का गौरव किया हासिल

    लहरागागा। (सच कहूँ/राज सिंगला/नैनसी इन्सां) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लाक लहरागागा (Lehragaga) के गांव कालबंजारा में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार रुपिन्द्र सिंह इन्सां के पिता नाजर सिंह इन्सां लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं क्योंकि उनके मरणोपरांंत उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– पाकिस्तानी डेरा श्रद्धालु ने दिखाई परम पिता जी की अद्भूत चीज, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

    हासिल जानकारी के मुताबिक शरीरदानी नाजर सिंह इन्सां का पूरा परिवार मानवता भलाई के कार्यों में जुटा हुआ है। यह गांव का पहला शरीरदान है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में सबसे बड़ा दान मरणोपरांत शरीरदान है। रूपिन्द्र सिंह इन्सां ने बताया कि परिवार की सहमति से अपने पिता नाजर सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। उनका पार्थिव शरीर नोयडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सार्इंस एनआईयू कैंपस यमुना एक्सप्रैस नोयडा को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। नाजर सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ लगाकर अंतिम विदाई दी गई व एम्बूलैंस को गांव कालबंजारा के सरपंच तेजा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    गांव के सरपंच तेजा सिंह ने कहा कि नाजर सिंह इन्सां हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहते थे। उन्होंने कहा कि मरणोंपरांत शरीरदान करने से मेडिकल की पढ़ाई कर विद्यार्थियों को सहयोग मिलेगा व बीमारियों पर निजात पाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि गांव कालबंजारा की साध-संगत ने गांव का पहला शरीरदान किया है जो कि प्रशंसनीय है। (Lehragaga) इस मौके शरीरदानी नाजर सिंह इन्सां की धर्म पत्नी चरनजीत कौर ने कहा कि उनको अपने पति की इस सेवा पर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।

    इस मौके 85 मैंबर रतन लाल इन्सां, 85 मैंबर बहन बलजीत कौर, 85 मैंबर गुरविन्दर सिंह, राम सरूप इन्सां, मलकीत सिंह जेई, गुरजंट सिंह इन्सां, 15 मैंबर अमरजीत सिंह, प्रेमी सेवक रणदीप सिंह इन्सां, सोहन सिंह, जसप्रीत सिंह जस्सी, भिन्दर सिंह, लीला सिंह, मक्खन सिंह, सतनाम सिंह, गुलजारी लाल, गुरसेवक सिंह फौजी, सुखविन्दर सिंह कांझला, सुरजीत सिंह मंगी, हैपी सिंह धूरी, गुरसेवक सिंह, जीत सिंह व जिम्मेवार शाह सतनाम ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स के सेवादार व गांवों के प्रेमी सेवक व साध-संगत उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here