हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मरकर भी इंसान...

    मरकर भी इंसानियत के काम आए डेरा अनुयायी पूर्ण सिंह

    Body Donation

    मरणोपरांत स्वजनों ने मृत देह को किया मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान

    • साध-संगत व परिजनों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए जीते जी जहां रक्तदान सहित अन्य मानवता भलाई के कार्य करते है। वहीं मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान (Body Donation) कर मानवता का भला कर रहे है। इसी कड़ी में ब्लॉक कल्याण की परमार्थ कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय पूर्ण सिंह सुपुत्र दलीप सिंह के मरणोपरांत उनके स्वजनों की ओर से सचखंडवासी की देह को अल फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, फरीदाबाद को दान की गई।

    जहां चिकित्सीय पढ़ाई कर रहे भावी चिकित्सक मृत शरीर पर विभिन्न बीमारियों की रोकथाम पर रिसर्च करेंगे। जानकारी के मुताबिक शाह सतनाम जी मार्ग स्थित परमार्थ कॉलोनी बेरी वाला बाग निवासी पूर्ण सिंह गत दिवस अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजा। उनके मरणोंपरांत उनके स्वजनों ने सचखंडवासी की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए उनके मृत शरीर को (Body Donation) मेडिकल शोध कार्यों के लिए फरीदाबाद स्थित अल फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में दान कर दी।

    इससे पूर्व सचखंडवासी के आवास पर धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर उनकी मृत देह को फूलों से सजाई गई एंबुलेंस में रखी गई। बाद में उन्हें नम आंखों से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कल्याण नगर, परमार्थ कॉलोनी की प्रेमी समिति व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सभी सदस्य, साध-संगत व उनके संगे संबंधी, रिश्तेदार मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here